गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में गैस की कालाबाजारी किए जाने की सूचना पर सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक बगीचे से 17 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें सात सिलेंडर में गैस भरी हुई थी। जबकि दस सिलेंडर खाली पाए गए। बरामद सभी सिलेंडरों को नगर थाना में जब्त कर रखा गया है। प्रशासन की टीम कालाबाजारी करने वाले आरोपित को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस की किल्लत की आशंका के बाद लोग बेचैन हो गए थे। हालांकि डीएम पवन कुमार सिन्हा ने लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है।उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में 17 टीमों का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सदर एसडीओ...