जमुई, मई 15 -- झाझा, निज संवाददाता विद्युत कंपनी के अधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी करने एवं आए दिन अनेकों ग्रामीण परिवार विद्युत चोरी की करतूत में संलिप्त पाए जाने तथा इसके मद्देनजर उन पर भारी भरकम जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की पहल किए जाने के बावजूद बिजली चोरी की बुराई रुकती,थमती नहीं दिख पा रही है। अवैद्य हथकंडे अपनाकर बिजली चोरी करने एवं इस नाते विद्युत कंपनी को हजारों-लाखों के राजस्व की चपत लगाने की हरकतें अब भी सामने आती मिल रही हैं। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर बोड़वा के जेई नरेंद्र प्रसाद की अगुवाई में विभागीय टीम द्वारा मारी गई ताजा छापेमारी में एक बार फिर कुल नौ ग्रामीण उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए जाने की सूचना है। इनमें धमना के बगधासा के तीन,फोक्सा के भी तीन तथा बैजला के दो एवं धमाना का एक आरोपी शामिल हैं। विभागीय ...