खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने सैदपुर गांव में छापेमारी में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त भागलपुर जिले के इस्लामपुर थानान्तर्गत दीमहा गांव निवासी ब्रह्मचारी यादव का पुत्र राहुल राज व स्थानीय हापो यादव का पुत्र गोहल यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने शनिवार को बताया कि दोनों अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : छापेमारी में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...