छापेमारी में फरार चार आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 6 -- कुर्था, निज संवाददाता मानिकपुर थाना की पुलिस ने तीन जगहों पर छापामारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर छतोई गांव से रामेश्वर सिंह ,आजादनगर मानिकपुर से दिनेश मांझी व वसंत मांझी, मंझियावा मुसहरी से फुसर मांझी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था । जो फरार चल रहा था। छापेमारी का नेतृत्व मानिकपुर थानाध्यक्ष अस्मिता उपाध्याय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.