छापेमारी में नकली उत्पादों का जखीरा बरामद
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में कथित नकली उत्पादों के कारोबार को लेकर हुई छापेमारी से बाजार में हलचल मच गई। सोमवार को एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद किया गया। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कुतुबशेर थाना क्षेत्र के अलग-अलग कारोबारी प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को बड़ी संख्या में ऐसे उत्पाद मिले, जिनकी प्रमाणिकता पर सवाल खड़े हुए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सामान को सील कर कब्जे में लिया और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की। बताया जा रहा है कि जांच का दायरा केवल बरामद माल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उससे जुड़े वितरण तंत्र और आपूर्ति श्रृंखला की भी तहकीकात की जाएगी। यह भी पढ़ें- कांटिनेटल, ग्रीन चिली व वेजिटेबल सॉस का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.