खगडि़या, दिसम्बर 29 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी का पहचान बलैठा गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पुत्र श्यामानंद सिंह एवं कैंजरी पंचायत के गवास विंदटोली निवासी सकलदेव सिंह के पुत्र बेचन सिंह के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से वारंट निर्गत था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.