खगडि़या, दिसम्बर 22 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के चकप्रयाग गांव से पुलिस ने शनिवार की देर रात छपेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक चकप्रयाग गांव निवासी नरेश राय का पुत्र डब्लू राय व राजकुमार राय बताया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों युवकों पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...