जहानाबाद, मई 14 -- काको, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने काको में छापेमारी कर दो महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर काको में छापेमारी कर कोशमी देवी एवं मुन्नी देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर न्यालय से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था गिरफ्तारी के बाद अग्रेतर करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...