छापेमारी में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 25 -- मदनपुर प्रखंड के आंजन थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर दो नामजद फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वकीलगंज निवासी कामजय भुईयां के पुत्र ललेश कुमार तथा मुरारी भुईयां के पुत्र रंगीला कुमार उर्फ गुड्डू शामिल हैं। आंजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त एक मामले में नामजद थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.