पूर्णिया, अप्रैल 7 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा पुलिस ने अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान मरंगा कांड संख्या 115/26 के अभियुक्त अलीनगर निवासी मो. महबूब को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मरंगा कांड संख्या 119/26 के अभियुक्त लाईन बस्ती निवासी छोटू दास को भी पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...