जहानाबाद, जून 7 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर शराब के खिलाफ चले जा रहे अभियान मे काको थाना की पुलिस ने जहर बिगहा गांव मे छापेमारी कर 14 लीटर देसी शराब के साथ शराब बनाने वाले कई उपकरण भी जब्त किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जहर बीघा गांव मे शराब बनाया एवं बेचा जाता है। सूचना के बाद एक टीम गठन कर की गई। छापमारी में 14 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। वहीं शराब बनाने वाले उपकरण को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर की पहचान कर ली गई है तथा उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में देसी शराब और उपकरण जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...