जहानाबाद, फरवरी 26 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पछियारी बीघा गांव से तीन शराब के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पछियारी बीघा गांव में सुरेंद्र मांझी राजकुमार एवं कमलेश केवट को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया ।तथा बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद किया है। तीनों को हुलासगंज पुलिस द्वारा न्यायालय में भेजा जा रहा है। कमलेश केवट मखदुमपुर थाना के भैख गांव का निवासी बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.