जहानाबाद, अप्रैल 29 -- काको, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों तथा शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में काको थाने की पुलिस ने अलग-अलग गांवों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि काजिसराय से पॉक्सो एक्ट के एक मामले में ओमप्रकाश कुमार तथा सैदपुर गांव से 3 लीटर शराब के साथ टोही मांझी को पकड़ा गया है वहीं बरबटा से अखिलेश कुमार और इस्लामचक से मनोज प्रसाद को शराब के नशे में हंगामा मचाते पकड़ा गया है। पुलिस इन सभी लोगों से पूछताछ कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- तमंचे के साथ दो नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त काको से ताबिश इमाम की रिपोर्ट [ यह भी पढ़ें- शराब के नशे में तीन लोग गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...