छापेमारी में तीन गिरफ्तार, अपहृता बरामद
जहानाबाद, जुलाई 26 -- जहानाबाद। फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिस ने शनिवार की देर रात तक तीन लोगों की गिरफ्तारी की जिसमें दो गैर जमानतीय वारंटी हैं। बताया गया है कि ओकरी थाना क्षेत्र के अरहिट गांव के निवासी उपेंद्र प्रसाद और विजय प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट निर्गत था। मखदुमपुर के धनकौल गांव निवासी संजीत कुमार को शराब के मामले में पकड़ा गया है। यह भी बताया गया है कि इस दौरान पुलिस ने एक अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.