मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वैशाली के लालगंज थाना में छापेमारी के दौरान डेढ़ किलो सोना और नकद 15 लाख रुपये गायब करने के मामले में आरोपित दारोगा सुमनजी झा को घूसखोरी के पुराने मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने शनिवार को उसकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। बर्खास्त दारोगा सुमनजी झा मधुबनी जिले के भेजा थाना इलाके का निवासी है।सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र से निगरानी विभाग की टीम ने दारोगा को 11 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। दो साल से उसके खिलाफ चल रही विभागीय कार्यवाही में डीएसपी पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह ने उसे दोषी पाया। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की थी। डीएसपी के अनुशंसा के आलोक में डीआईजी ने उसे बर्खास्त कर दिया है। डीआईजी ने बताया कि सिवाइपट्टी थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.