छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार
जहानाबाद, जून 24 -- रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे समकालीन अभियान में शकुराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न जगहों से छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के दौरान अलग-अलग जगह से विभिन्न कांडों के वांक्षित वारंटी को न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सिन्दरपुर गांव निवासी पुटुस पासवान, भगवानपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार , रुतमचक निवासी मनोज कुमार एवं गुलाब पासवान शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.