महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवरात्र पर्व को लेकर व्रती श्रद्धालुओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष सघन अभियान चलाया। फरेंदा व लेहड़ा देवी मंदिर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान टीम ने कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा व किशमिश समेत चार नमूने जांच को भेजे, जबकि अनियमितता मिलने पर पांच किलो किशमिश सीज कर कार्रवाई की गई।प्रभारी सहायक आयुक्त केके उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन गौड़ व हिमांशु जयंत ने आनंदनगर स्थित एक किराना स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसमिश, कुट्टू आटा व सिंघाड़ा आटा के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। जांच के दौरान किशमिश के पैकेट पर अनिवार्य विवरण अंकित नहीं मिलने पर पांच किलो किशमिश को सीज कर विक्रेता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.