छापेमारी में चार कोचिंग-लाइब्रेरी और एक लॉज सील
औरैया, जून 24 -- शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच के लिए बुधवार को प्रशासन ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और वैध दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चार कोचिंग-लाइब्रेरी तथा एक लॉज को सील कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में तिलक नगर, बनारसीदास और आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में छापेमारी की गई। अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जांच के दौरान संस्थानों के संचालन संबंधी वैध लाइसेंस, अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- औरैया में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.