आरा, मई 3 -- सहार,संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने सहार पुरानी बाजार में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपित पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार के नेतृत्व में टीम ने सहार पुरानी बाजार स्थित स्वर्गीय शनिचर पासवान के पुत्र बबलु पासवान के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 43 पाउच में करीब 33 लीटर महुआ शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी बबलू पासवान छत से कूदकर फरार हो गया। मौके से सहार गांव निवासी मो. ईसराफिल का पुत्र मो. इम्तेयाज उर्फ बनचोरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 200 किग्रा जावा महुआ किया नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...