मधेपुरा, अप्रैल 5 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।कबाड़ दुकान से विद्युत संरचना से संबंधित लोहे की सामग्री बरामद होने पर कबाड़ संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई निलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि शाहपुर वार्ड 3 स्थित कबाड़ी दुकान में बिजली के उपयोग मे आने वाले लोहे के सामग्रियों की खरीद - बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बलों और विभागीय कर्मियों के साथ कबाड़ संचालक नंदलाल दास के यहां छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो क्विटल से अधिक बिजली का सामान बरामद हुआ। बरामद सामग्रियों का उपयोग विभागीय कामों में किया जाता है। छापेमारी के दौरान बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद सामग्रियों का मूल्य बीस हजार से अधिक बताया जा रहा है। कबाड़ संचालक ने अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.