छापेमारी में एक हजार लीटर अर्द्धनिर्मित गुड़की विनष्ट
समस्तीपुर, जुलाई 27 -- बिथान। थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिथान थाना पुलिस ने बेलही गांव में छापेमारी कर लगभग एक हजार लीटर अर्द्धनिर्मित गुड़की विनष्ट की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि बेलही गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के उद्देश्य से गुड़की तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब एक हजार लीटर अर्द्धनिर्मित गुड़की बरामद हुई, जिसे विधिसम्मत तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: उत्तर सेरथू में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 990 लीटर जावा महुआ नष्ट थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर रोक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.