छापेमारी में एक गिरफ्तार
जहानाबाद, मार्च 7 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी आपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भेलावर थाने की पुलिस ने बढ़ोना गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति गांव निवासी विनीत कुमार बताया जाता है। मामले में थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर मारपीट तथा हत्या के प्रयास के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ।तब से मामले में वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.