नवादा, मई 10 -- साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी पुलिस ने एक किशोर समेत 11 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर ठगों के पास से 18 एंड्रॉयड, एक आईफोन मोबाइल और छह पन्ने का कस्टमर डाटा बरामद किया गया है। साइबर ठग विभिन्न कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। शनिवार को वारिसलीगंज थाना में प्रेस वार्ता कर पकरीबरावां एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने जानकारी दी।

छापेमारी की जानकारी एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार को वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को गुप्त सूचना मिली कि दो स्थानों पर साइबर ठगी का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के उपरांत छापेमारी दल गठित की गई। सबसे पहले मोहीउद्दीनपुर पंचायत की अनुसूचित टोला दोवाय नगर म...