मोतिहारी, मार्च 9 -- तुरकौलिया, निसं। शहर से सटे रघुनाथपुर वार्ड 27 मे पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की देर शाम छापेमारी की। छापेमारी में एक ई रिक्सा से ले जा रहे देशी चुलाई शराब सहित एक तस्कर पकड़ा गया। जबकि बरामद चुलाई शराब करीब 215 लीटर है। मामले मे जमादार शत्रुजीत यादव के स्वलिखित बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है। पकड़ा गया तस्कर रघुनाथपुर वृता के कन्हैया प्रसाद के पुत्र आशदीप कुमार है। रघुनाथपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम मे जमादार शत्रुजीत यादव सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि ई रिक्सा से देशी चुलाई शराब लेकर चार तस्कर आ रहे थे। जो पुलिस गाड़ी को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने खदेड़कर एक को पकड़ा। जबकि तीन तस्कर भागने मे सफल रहे। उन्होंने बताया कि भागने वाल...