देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पांडेय मुंडेरा स्थित ईंट भट्ठा पर आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। जबकि 45 लीटर कच्ची के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से कच्ची के कारोबारियों में खलबली मची रही।आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह व बघौचघाट थाने की संयुक्त टीम ने पांडेय मुंडेरा ईंट भट्ठे पर रात को पहुंची और छापेमारी की। टीम के छापेमारी करते ही वहां भगदड़ मच गई। कच्ची की भट्ठियां धधक रही थीं। यह देख टीम ने लहन नष्ट कर दिया और उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि 45 लीटर कच्ची भी टीम ने बरामद किया। ईंट भट्ठा मालिक राजमंगल गौतम मौके से फरार हो गया। टीम ने सात लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। जिसमें मुंशी पृथ्वीनाथ चौहान, रामप्रवेश चौहान, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.