मधेपुरा, दिसम्बर 17 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। पुलिस मंगलवार को एक युवक को तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के बघरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद सड़क जाम में संलिप्त युवक पर केस दर्ज किया गया था। लंबित कांड मामले में उसके घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन करतूस बरामद किया गया। मकदमपुर पंचायत के फूलपुर निवासी सतीश चंद्र शर्मा के पुत्र दीपक कुमार उर्फ अमित कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.