हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाते हुए फूलचौड़ के पास एक दुकान पर रविवार को छापेमारी की। आयुक्त कुमाऊं मंडल और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने आरोपी लोकेश कुमार को दुकान की छत पर छिपे हुए गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान मौके से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब, 23 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की और आरएस ब्रांड बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक कैलाशचंद जोशी और महेश चंद्र लोहनी सहित अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.