छापेमारी में अवैध बालू-मिट्टी खनन करते 10 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गए
आगरा, मई 25 -- जनपद में अवैध रूप से चल रहे बालू खनन के खिलाफ डीएम के आदेश पर चल रहे अभियान का असर तीनों तहसीलों में दिखाई दे रहा रहा है। जिस तरह से बालू और मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े जा रहे हैं, उससे खनन का काम पटियाली तहसील क्षेत्र में ज्यादा होने की स्थिति सामने आई है। सोमवार को भी छापेमार कार्रवाई के दौरान जनपद में 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ कर थाने खड़े कराए गए हैं, जिन पर जुर्माना ठोंका गया है। इसमें अकेले पटियाली में पांच ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गए हैं। डीएम प्रणय सिंह ने अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों के साथ पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दे दिये हैं। यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर प्रशासन का शिकंजा, अब तक नौ ट्रैक्टर पकड़े इस अभियान के चलते सोमवार को उप जिलाधिकारी पटियाली ने अवैध खनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.