उन्नाव, फरवरी 12 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर पुलिस ने गुरुवार दोपहर कलवारी गांव में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध कार्रवाई की है। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने कलवारी गांव में गुरुवार को छापेमारी कर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त की है। कार्रवाई के समय चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उसके बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.