छापेमारी में अनियमितता मिलने पर दो कोचिंग सेंटर सीज, दो लाइब्रेरी सील
मऊ, जून 26 -- मऊ, संवाददाता। जिले में तीसरे दिन भी यानि गुरुवार को अग्नि शमन, शिक्षा विभाग और नगर मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर एक कोचिंग संस्थान और दो लाइब्रेरी के खिलाफ सील करने की कार्रवाई हुई। वहीं संचालक अपने-अपने संस्थानों पर ताला बंद करके फरार हो गए थे। लखनऊ हादसे के बाद डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन और अग्नि शमन विभाग की टीम लगातार कोचिंग सेंटरों, लाइब्रेरी, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और कामर्शियल भवनों पर छापेमारी करके जांच में जुटी हुई है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद के संयुक्त नेतृत्व में नगर क्षेत्र स्थित आधा दर्जन से अधिक कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी पर छापेमारी करके सघन जांच किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.