सहारनपुर, मार्च 22 -- नागल। बागपत और अन्य शहरों में कुट्टू के आटे के सेवन से लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले के बाद सक्रिय हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को नागल में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार को मुख्य बाजार में सैंपलिंग करने पहुंची टीम के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया और हंगामे के बीच विभाग को सैंपल तक वापस करने पड़े। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंची। टीम ने सिंघल प्रोविजन स्टोर से कच्ची चौलाई सहित कई अन्य बंद पैकेटों के सैंपल लेने शुरू किए। जैसे ही इसकी सूचना फैली, आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध कर दिया। त्योहार के दिन सैंपलिंग की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने इसे उत्पीड़न बताते हुए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.