छापेमारी के लिए गई पुलिस टीम का विरोध धंधेबाज फरार
बगहा, सितम्बर 28 -- मनुआपुल। रविवार देर शाम सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम का धंधेबाजों व उनके परिजनों ने जमकर विरोध किया। विरोध को देखते हुए धंधेबाज मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस टीम गांव में छापेमारी करने पहुंची तो धंधेबाजों तथा परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने तुरंत मनुआपुल, शनिचरी एवं बेतिया से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके से 38.2 लीटर देसी शराब बाइक एवं कार से बरामद करते हुए 40 लीटर अर्धनिर्मित शराब विनष्ट किया है। 6धंधेबाजों को चिन्हित कर एफआईआर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.