मिर्जापुर, मई 4 -- अहरौरा। क्षेत्र के भगौतीदेई गांव में मानकों के विपरीत संचालित स्टोन क्रेशर प्लांटों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी हुई। रविवार को एसडीएम चुनार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कई प्लांटों की जांच कर तीन क्रेशर प्लांट सीज कर दिए, वहीं बिना परमिट ओवरलोड चल रहे नौ ट्रकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर मंडलायुक्त के निर्देश और डीएम के आदेश पर गठित टीम में एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, खान अधिकारी जितेंद्र सिंह, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी एनपी तिवारी और क्षेत्राधिकारी शिखा भारती शामिल रहे। टीम ने भगौतीदेई गांव के आसपास संचालित क्रेशर प्लांटों की जांच की। यह भी पढ़ें- मृतक के नाम पर जारी कर दिया खनन परमिट, जांच के घेरे में सिस्टम खान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने धूल-गर्दे और मानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.