मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका पुलिस ने एटीएफ टीम के साथ विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 161.4 लीटर शराब बरामद की है। छापेमारी करने गयी टीम को देखते ही धंधेबाज शराब छोड़ भाग गये। एक धंधेबाज पकड़े गये है। इसमें नेपाली शराब व चुलाई शराब शामिल है। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि जिन जगहों से छापेमारी कर शराब बरामद की गयी है वहां धंधेबाजों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.