छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य टीम से अभद्रता, छह को नोटिस
फतेहपुर, जून 5 -- खखरेरु, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। सीएचसी अधीक्षक डा. राजू राव के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान एक क्लीनिक संचालक द्वारा अभद्रता किए जाने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खखरेरु नगर के कुल्ली चौराहा, चंचीड़ा मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई क्लीनिकों और लैब संचालकों से पंजीकरण, डिग्री व अन्य अभिलेख मांगे गए। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने और मानकों में कमी मिलने पर एसपी लैब खखरेरु, अरीबा लैब, संतोष होम्योपैथिक, डा. छबि लाल कुल्ली, धर्मेंद्र कुल्ली और डा. जगदीश चंचीड़ा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.