मोतिहारी, अप्रैल 17 -- बंजरिया, विनीत। बंजरिया पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर शराब का सेवन करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी का मेडिकल जांच कराकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आराेपियों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के चैलाहा चौक पर हुई है। इनमें तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर निवासी हसनेन आलम, अब्दुल कलाम व चैलाहा निवासी नथुनी ठाकुर है। सभी को बंजरिया पुअनि मुकेश कुमार ने गिरफ्तार किया है । बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- डेढ़ क्विंटल से अधिक जावा महुआ किया नष्ट, तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सात शराबियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.