आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 12 सिलेंडर बरामद किए गए। टीम ने कालाबाजारी के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया है। आपूर्ति निरीक्षक अनूप शाही, अभिषेक तिवारी, मनोज कुमार सिंह, अतुल श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र के संजरपुर स्थित एक कटरा में छापा मारा। समोसा-घाटी कारोबारी राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व. राम समूझ गुप्ता निवासी संजरपुर की दुकान से छह सिलेंडर, चूल्हा, रेग्यूलेटर बरामद किया।इसी क्रम में आपूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत, कृष्ण कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से बूढ़नपुर कस्बा में राजू गुप्ता पुत्र राम राज गुप्ता के गैस चूल्हा रिपेयरिंग सेंटर पर छापेमारी की। टीम ने गैस रिफलिंग करते हुए दुकानद...