छापेमारी के दौरान तीन अवैध महुआ चुलाई अड्डों को किया ध्वस्त
सराईकेला, मई 29 -- खरसावां। जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में गुरुवार को छापेमारी अभियान संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया। अभियान के क्रम में लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। बरामद अवैध उत्पादों को विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया। इस संबंध में संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- जावा महुआ और उपकरण किए नष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.