पाकुड़, फरवरी 26 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करने के दौरान और असामाजिक तत्वों व बालू माफियाओं ने डीटीओ की टीम पर हमला कर दिया। माफियाओं ने डीटीओ के निजी अंगरक्षक व चालक के साथ मारपीट की और जबरन बालू लदे एक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों की सक्रियता से दो माफिया गिरफ्तार भी हुए हैं जिससे नगर थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है। नगर थाना में दिए लिखित आवेदन में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने बताया है कि मंगलवार की सुबह करीब 09:33 बजे मालीपाड़ा मोड़ के समीप (पाकुड़-बड़हरवा रोड पर) दो बालु लदा ओवरलोड ट्रैक्टर को आते हुए देखा। ट्रैक्टर चालक के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी की गाड़ी को देखकर दोनो ट्रैक्टर के चालक गाड़ी सड़क पर छोड़कर भाग गये। जब दोनों बालू लदा ट्रैक्टर के पास पहुँचा तभी लगभग 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.