संभल, फरवरी 5 -- सराफा बाजार में बुधवार दोपहर को एक सर्राफा व्यापारी के घर व प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग छापेमारी करने पहुंची। इससे सराफा व्यापार में अफरातफरी मच गई। सर्राफा व्यापारियों व व्यापारी नेताओं ने इस तरह छापे मारने का विरोध किया। सर्राफा व्यापारियों ने छापेमारी के विरोध में बाजार सर्राफा बाजार बंद कर दिया। इस दौरान व्यापारी नेताओं और जीएसटी की टीम में काफी नोकझोंक भी हुई। टीम की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी रही तो वहीं सर्राफा बाजार भी पूरी तरह से कार्रवाई के दौरान बंद रहा। शहर के सराफा बाजार में बुधवार की दोपहर जीएसटी विभाग मुरादाबाद की टीम ने एक सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान और घर पर छापेमारी की। टीम ने सर्राफा कारोबारी के यहां स्टाक व दस्तावेजों की जाते ही जांच शुरू कर दी है। जब छापेमारी की सूचना अखिल भारतीय उघोग व्यापार मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.