मधुबनी, जुलाई 27 -- मधुबनी। उर्वरक के भंडारण, वितरण एवं बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अधिक मूल्य पर बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर जिले में लगातार सघन निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर फुलपरस के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमन कुमार एवं कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक मनोरंजन कुमार फुलपरास थाना क्षेत्र के फुलकाही गांव के मुरली चौक वार्ड स्थित परमानंद कुमार की किराना दुकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिना वैध अनुज्ञप्ति के डीएपी, एनपीके, यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की 43 बैग (2.115 मीट्रिक टन) अवैध रूप से भंडारित पाए गए। जांच के बाद सभी अवैध उर्वरकों को तत्काल जब्त कर लिया गया। इस मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, फुलपरास ने उर्वरक...