छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब किया बरामद
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस के अनुसार, अरसंडी गांव निवासी रंजीत पंडित के बासा से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में बिहपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.