छापेमारी कर 210 किलो मावा नष्ट कराया, 43 किलो पाउडर सीज
बागपत, अगस्त 25 -- बागपत। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने पांच विधिक नमूने लिए, 210 किलो मावा नष्ट कराया और 43 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया। वहीं टीम के साथ अभद्रता कर वाहन लेकर फरार होने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ौत से दिल्ली जा रहे आईसर कैंटर को टटीरी टोल प्लाजा के पास रोककर जांच की। कैंटर में अस्वच्छ परिस्थितियों में ले जाया जा रहा 210 किलो मावा मिला। मिलावट की आशंका पर मावे के चार विधिक नमूने लिए गए और करीब 56,700 रुपये कीमत का मावा मौके पर नष्ट कराया गया। यह भी पढ़ें- Noida News: दूषित 200 किलो पनीर नष्ट कराया इसके अलावा बिजवाड़ा गांव में नौशाद की मावा भट्ठी से स्किम्ड मिल्क पाउडर का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.