भभुआ, मई 24 -- पेज तीन की सेकेंड लीड खबर छापेमारी कर सोलह मवेशियों को पशु तस्करो से कराया गया मुक्त एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर बबुरा से की कार्रवाई नगर थाना में चार पशु तस्करो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की जा रही कार्रवाई भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र के बबुरा गांव में छापेमारी कर सोलह मवेशियों को पशु तस्करो से मुक्त कराया। गुप्त सूचना पर एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में बीडीओ सतीश कुमार,सीओ पुरुषोतम कुमार व नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ गयी पुलिस टीम ने छापेमारी कर बबुरा गांव से कार्रवाई की। उक्त मामले में नगर थाना में चार पशु तस्करो के खिलाफ नगर थानाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज कर कानुनी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। नगर थाना के पु.अ.नि. संजीत सिंह द्वारा कराए गए मुकदमा में कहा गया हैं कि गस्ती के ...