मधुबनी, जुलाई 8 -- लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के कूड़ीवन गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी की। इस क्रम में रमेश यादव एवं बिमलेश यादव के घर से 19 किलो गांजा बरामद कर लिया। इसकी कीमत दो लाख से अधिक आंकी गई है। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि यहां के कुछ लोग गांजे के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के बाद पुलिस सतर्क थी और कार्रवाई के लिए योजना बना रखी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक पा गृह स्वामी फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- 13 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बतादें कि गांजा जब्ती के समय अंचलाधिकारी अमर कुमार चौधरी भी उपस्थित थे। इससे पूर्व भी लौक...