छापेमारी कर मिठाई के लिए गए 25 से अधिक नमूने
बहराइच, अगस्त 26 -- बहराइच। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को छापेमारी अभियान जारी रहा। रिसिया बाजार स्थित सौरभ स्वीट्स से छेना मिठाई, विशाल जलपान गृह से दूध बर्फी, संदीप जलपान गृह से पेड़ा का नमूना लिया गया। रायपुर थैलिया से इलियास स्वीट्स के कारखाने से बर्फी का नमूना संग्रहित किया गया। दूसरी टीम ने शहर स्थित वी मार्ट से पत्तिसा एवं सोन पापड़ी सहित 25 से अधिक नमूने लिए गए। डीओ डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि लगातार छापमारी की जा रही है। विशेष अभियान रक्षाबंधन तक जारी रहेगा। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा, अनूप सिंह, मुकेश कुमार, अजय कुमार सिंह, विनय कुमार, कृपाशंकर व प्रीती वर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया मंडी चरवा में की छापेमारी यह भी पढ़ें- Bageshwar Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.