रांची, मार्च 25 -- रांची, संवाददाता। जिले में गैस सिलिंडरों की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एदलहातु क्षेत्र में अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग के ठिकाने पर छापा मारा। यह कार्रवाई बुधवार की रात करीब 8:55 बजे गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान कुल 9 गैस सिलिंडर के साथ रिफिलिंग मशीन, रेगुलेटर, पाइप और डिजिटल माप-तौल मशीन बरामद की गई। छापेमारी में पाया गया कि किराए के मकान में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग कर कालाबाजारी की जा रही थी। बरामद सिलिंडरों में इंडेन के 14.2 किग्रा के 3 भरे और 2 खाली, एचपी का 1 भरा, 5 किग्रा का 1 खाली छोटा सिलिंडर तथा 19.2 किग्रा के 2 व्यावसायिक खाली सिलिंडर शामिल हैं। जिला प्रशासन की टीम ने सभी सामग्रियों की विस्तृत जप्ती सूची तैयार कर संबंधित गैस ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.