हाजीपुर, जुलाई 4 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता औद्योगिक थाने की पुलिस ने मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की सूचना पर हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग स्थित सुल्तानपुर गांव के पास विनय कुमार एवं विपिन कुमार के मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 4972.5 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। इसके साथ ही पुलिस ने उक्त स्थल से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर सीतामढ़ी जिला के भूतही थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी सुरेश भगत का पुत्र कृष्ण कुमार बताया गया है। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस की ओर से जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथ...