छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- बाल श्रम के विरुद्ध श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत श्रम अधीक्षक द्वारा गठित धावा दल ने शनिवार को औरंगाबाद एवं दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दाउदनगर अनुमंडल के भखरुआं मोड़ स्थित कान्हा स्वीट्स एंड डोसा प्लाजा से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।
बाल श्रमिकों की मुक्ती विमुक्त किए गए सभी बाल श्रमिकों को तत्काल सहायता के रूप में तीन-तीन हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूछताछ में बाल श्रमिकों ने कम पैसे देकर काम कराने की बात कही।
कानूनी कार्रवाई बाल श्रमिकों से काम कराने वाले दोषी नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.