छापेमारी कर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया
सीवान, अप्रैल 29 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में चार फरार आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इसमें सेमरिया गांव के अखिलेश्वर राय के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। नारायणपुर गांव के सुरेंद्र राम और दिलीप सिंह के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का इश्तिहार जारी था। तथा हीर मकरियार गांव के रोहित राम पर थाने प्राथमिकी दर्ज थी, जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.